
दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत कई निरीक्षक, उप-निरीक्षक और सहायक उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में थाने से कई प्रभारियों को यातायात शाखा में भेजा गया है, वहीं कुछ उप-निरीक्षकों को भी थाने की कमान सौंपी गई है।

मुख्य स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियां:
निरीक्षक आनंद शुक्ला, जो अब तक नेवई के थाना प्रभारी थे, उन्हें खुर्सीपार का थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक प्रकाशकांत, जो जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी थे, अब पुलगांव के थाना प्रभारी होंगे।
निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, पुलगांव के थाना प्रभारी से यातायात भिलाई स्थानांतरित किए गए हैं।
निरीक्षक मनीष शर्मा, जो नंदनी के थाना प्रभारी थे, उन्हें भी यातायात भिलाई में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, यातायात भिलाई से कुम्हारी के थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
निरीक्षक जनक राम कुर्रे, कुम्हारी के थाना प्रभारी से अब यातायात, भिलाई में अपनी सेवाएं देंगे।
कमल सिंह सेंगर, अमलेश्वर थाने से नेवई के थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
खगेन्द्र पठारे, अंजोरा चौकी प्रभारी से जेवरा सिरसा चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
निरीक्षक तापेश्वर नेताम, रेंज सायबर थाना दुर्ग से अब दुर्ग के थाना प्रभारी होंगे।
संतोष साहू, अण्डा थाने से लिटिया सेमरिया चौकी के प्रभारी का कार्यभार संभालेंगे।
धनेन्द्र पाण्डे, लिटिया सेमरिया चौकी प्रभारी से अंजोरा चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
निरीक्षक वंदिता पनिकर, खुर्सीपार के थाना प्रभारी से मोहन नगर थाने में पदस्थ की गई हैं।
पारसनाथ ठाकुर, रक्षित केंद्र, दुर्ग से नंदनी के थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सहायक उप निरीक्षक संतोष साहू चौकी प्रभारी लिटिया सिमरिया से अंजोरा चौकी प्रभारी बनाए गए
सहायक उप निरीक्षक धनेंद्र पांडे अंडा थाना से चौकी प्रभारी लिटिया सिमरिया
निरीक्षक विनीता पाणिकर थाना प्रभारी खुर्सीपार से रक्षित केंद्र दुर्ग
उप निरीक्षक पारस ठाकुर थाना मोहन नगर से थाना प्रभारी नंदिनी
यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना और कार्यकुशलता में वृद्धि करना है।
