Home / भिलाई / छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त चावल आवंटन: राइस मिलर्स ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त चावल आवंटन: राइस मिलर्स ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

दुर्ग, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात कर प्रदेश को 8 लाख टन चावल के अतिरिक्त आवंटन के लिए धन्यवाद दिया।

 

यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री से मिला।

प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के महामंत्री विष्णु बिंदल, राइस मिलर ललित अग्रवाल, प्रशांत जैन, अभिषेक जैन, श्रीकांत कटारिया और आसिफ मेमन शामिल थे।

मुलाकात के दौरान, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त चावल आवंटन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश के 147 पीबी पीड़ित राइस मिलरों से संबंधित समस्याओं पर भी सकारात्मक और विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने एसोसिएशन को पीबी पीड़ित राइस मिलरों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भविष्य में एफसीआई रैक मूवमेंट बढ़ाने का भी भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *