Home / भिलाई / आर्थिक नाकेबंदी को कांग्रेस ने बताया सफल: प्रदेशव्यापी प्रदर्शन से सरकार पर साधा निशाना

आर्थिक नाकेबंदी को कांग्रेस ने बताया सफल: प्रदेशव्यापी प्रदर्शन से सरकार पर साधा निशाना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस द्वारा बुलाए गए प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम को पार्टी ने सफल करार दिया है। यह आंदोलन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों और नेशनल हाईवे पर डटकर प्रदर्शन किया।

भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेसी नेशनल हाईवे 53 स्थित नेहरू नगर में डटे रहे, जहां कांग्रेस के बड़े नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। इसी तरह दुर्ग के मिनीमाता चौक में भी कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को लेकर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस संदीप वोरा ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने दावा किया कि आज का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी, क्योंकि शहर की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *