छत्तीसगढ़भिलाई

डायरिया के बाद खुर्सीपार पहुंचा निगम का अमला :  उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह संग पूजा पिल्ले जोन कमिश्नर और निगम अधिकारियों ने किया दौरा, लोगों की सुनी समस्या

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। खुर्सीपार इलाके में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। 80 मरीज अब तक मिल चुके हैं। एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद निगम का काम देखने के लिए नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह एहतियात के तौर पर वार्ड- 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड का सघन दौरा किया।

इस दौरान निगम पूजा पिल्ले जोन कमिश्नर से लेकर जोन के अफसर चंदन निर्मल,चंद्रकांत साहू, वेंकट राव,स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा एवं कर्मचारी मौजूद रहें। स्वास्थ्य अमला भी मौजूद रहा। दया सिंह ने नालियों से गुजरने वाली पाइप लाइन को देखा। पानी की जांच के लिए कहा है। इसके अलावा सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी अधिकारियों से कहा है। वार्ड पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को देखकर लोगों ने अपनी समस्या भी बताई। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अफसरों को कहा गया है। आश्वास्त किया गया है कि बहुत जल्द समाधान हो जाएगा। वहीं स्ट्रीट पोल पर लाइट नहीं होने की बात सामने आई। इसका भी निदान करने का दावा किया गया है।

दया सिंह ने कहा कि, क्षेत्र में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसीलिए निरीक्षण किया गया है। निगम के अधिकारियों को पूरी समस्याओं से अवगत करा दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की समस्या न रहे। डायरिया को कैसे कंट्रोल करना है। इस पर मंथन किया गया है।

इस दौरान अजीत यादव, दीपक सोनी, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रभा कुशवाहा, सुभद्रा देवी एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे l

Gurmeet Singh Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button