Home / छत्तीसगढ़ / विधायक यादव ने कहा ED पीआरओ कन्फ्यूजन में, मेरी संपति जब्त करने की जानकारी गलत

विधायक यादव ने कहा ED पीआरओ कन्फ्यूजन में, मेरी संपति जब्त करने की जानकारी गलत

ईडी के अधिकारियों ने किसी भी तरह की संपत्ति को अटैच नहीं किया : विधायक

 

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने मंगलवार को अपने निवास में प्रेसवार्ता लिया। प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए ईडी के पीआरओ पर बड़ा आरोप लगाया है कहा कि ईडी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मेरी संपत्ति को अटैच करने की जो जानकारी दी है वह गलत है आगे उन्होंने कहा कि जब ईडी  पीआरओ द्वारा ट्वीट करके संपत्ति कुर्क की जानकारी दी गई जिसमें उनका भी नाम शामिल था तब उनके वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने कहा कि कोई संपत्ति नहीं मिली कोई कार्यवाही नहीं की गई है। विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि ईडी के अधिकारियों ने उनके किसी भी तरह के संपत्ति को अटैच नहीं किया है और अगर किया भी है तो उन्हें नोटिस जारी नहीं किया गया है ‌‌है।

आपको बता दें कि ईडी के पीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में अस्थाई रूप से कुल 90 अचल संपत्तियों को अटैच किया गया है जिनमे IAS अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रामगोपाल अग्रवाल सहित कई अन्य बड़े नेताओं और अधिकारी की संपत्ति शामिल होना बताया गया है। जिसमें लग्जरी वाहन, कीमती ज्वेलरी और 51.40 करोड़ रु. की नगदी बरामद की गई है।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि ईडी मनमानी कार्यवाहीं कर अपने पद और पावर का दुरुपयोग  करते हुए बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रहे है। ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। ईडी अब मेरी माँ को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है जबकि उनका कोई लेनादेना ही नहीं है। जब इस विषय मे मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा।

उनका कहना है कि विधायक देवेंद्र यादव के वकील रायपुर ऑफिस गए तो वहां के अधिकारी ने बताया की कोई भी कार्यवाही नही हुई है, जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे करे।

आगे विधायक देवेंद्र ने कहा कि मेरे घर में छापा और जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाया है। सूचना आज तक नहीं दिए। सबसे पहले तो ईडी यह बताएं कि ईडी के अधिकारी सही है या उनका मीडिया सेल। जब ईडी से मेरे वकील ने बात की तो ईडी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ भी नहीं मिला है और और कोई कार्यवाही नही हुई है जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो, PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 की नोटिस जारी होती है बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है ईडी की ही मीडिया सेल अलग ही बात कर रही है।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ यहीं नहीं मेरी वृद्ध माँ को भी ईडी परेशान कर रही है। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुला रही है।

मैने मां के साथ ऑफिस आकर पूछताछ में सहयोग की बात कही है जब हमने कहाँ की उनके बदले में आ जाता हूं तो भी वे मनमानी कर रहे है। मैंने ED से ट्वीट करके जानकारी मांगी हैमैने स्पष्ट रूप से अपने ट्विटर हैंडल से जवाब मांगा है की मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है, मेरी कौन सी संपत्ति अटैच की है, जब मेरे वकील को कोई जानकारी नहीं दी गई है, अब तक कोई जानकारी ED द्वारा नही दिया गया है ।। जो ED सार्वजनिक करे की 56 करोड़ अटैच हुए है उसमे मेरी कितने राशि के और मेरे कौन सी संपत्ति है ।।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *