छत्तीसगढ़भिलाई
Trending

भाजपा चरोदा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

भिलाई 3। गुरमीत सिंह मेहरा। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह हुआ संपन्न। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चरोदा मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन महिला मोर्चा के मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजिका विनीता शिंदे तथा मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री प्रेमलाल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गुलशन ढिंढें भिलाई चरोदा के मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीता साहू जिला भाजपा के महामंत्री विजेंद्र सिंह जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष विनोद सिंह जिला मंत्री एवं पार्षद संतोष मौर्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़ा हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा अपने 70 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया समस्त अतिथियों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दी गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्र चिकित्सा शिक्षा सफाई मित्र पत्रकारिता समाज सेवा खेल प्रशासन व मितानिन आंगनवाड़ी से जुड़े हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन मनीषा ठाकुर तथा आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष उषा चौहान ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजना सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए बनी है आज 33% आरक्षण महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी के खातों पर ₹1000 प्रति माह पहली किस्त आ चुकी है और पूर्व की कांग्रेस की राज्य सरकार जो लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया था। उसको चालू करने के लिए वर्तमान भाजपा सरकार कृषि संकल्पित है तथा आगंतुक सभी अतिथियों के द्वारा उद्बोधन प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजिका विनीता शिंदे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता वर्मा प्रेमलता चंद्राकर उषा चौहान डॉक्टर निर्मल भारती अंजू वर्मा मीना साहू गीता साहू रेचल मसीह एम अरुण पुष्पा गरे लता विश्वकर्मा पुष्प लता मंडपे रेखा साहू प्रमिला टांडी लीला चंद्राकर रितु ठाकुर चंचल साहू सीमा शर्मा संतोषी डिंडी गोदावरी यादव तथा जिला भाजपा के महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जेवर मंडल सुशीला साहू रिसाली सारिका चौहान चांदनी यादव के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gurmeet Singh Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button