Home / भिलाई / 10 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

10 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

दुर्ग के स्मृति नगर में एक आरक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है देर शाम एसीबी टीम स्मृति नगर थाने पहुंची और प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया .

आपको बता दें-दरअसल पूरा मामला थाने की शिकायत से जुड़ा हुआ है जब बी-फार्मा के एक विद्यार्थी का कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत स्मृति नगर थाने में लंबित थी जांच के दौरान प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा से प्रार्थी की मुलाकात हुई जिसके बाद शिकायत में सुधार करवाने और केस को कमजोर करने के एवज में आरक्षक द्वारा प्रार्थी से 20,000 रू. रिश्वत की मांग की गई प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था जिसके बाद आरोपी प्रधान आरक्षक से पीड़ित की 10,000 रू. की सहमति बनी जिसके बाद पीड़ित ने एसीबी को इसकी जानकारी और साक्ष्य पेश किए एसीबी सत्यापन के बाद आज आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *