छत्तीसगढ़भिलाई
Trending

एक ​ही दिन में 9 बैंडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण महापौर ने किया 

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। आचार संहिता से पूर्व भिलाई के महापौर नीरज पाल ने अपनी महापौर निधि से वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने का वादा किया था। उसे पूरा करते हुए 9 वार्डों में निमार्ण कार्य पूर्ण होने के बाद तत्काल लोकार्पण किया।

महापौर ने अपने एमआईसी मेंबरों के साथ विधि​वत तरीके से भी सभी 9 अत्याधुनिक- सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण कर जनता को सर्पित किया। साथ ही शहीद महेंद्र कर्मा फुटबॉल ग्राउंड घासीदास नगर का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए हर वार्ड में बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। लोग स्वस्थ्य रहे। वार्ड के प्रतिभाशाली बच्चे और ​बच्चियों को खेलने के लिए दूसरे वार्ड में जाना ना पड़े। महिलाएं भी अपने बेहरत स्वास्थ्य के लिए इन खेल मैदान में खेल सके। इसी उद्देश्य से हर वार्ड में बैड​मिंटन कोर्ट बनाने का फैसला लिया गया था। महापौर ​निधि से सभी वार्ड में बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। जो अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त है। यहां इमपोर्टेड स्ट्रोटर्फ घास बिछाई गई है। जिसमें खेल के दौरान गिरने पर चोंट नहीं लगेगी। गुटनों में दर्द भी नहीं होगा।

इसके अलावा सभी बैंडमिंटन कोर्ट में एलईडी लाइट लगाई गई है। रात में इतनी रौशन होगी कि रात में खेल आयोजन किया जा सकेगा। सभी वर्ग के लोग इन मैदान में अपनी खेल प्रतिभा को आजमा सकेंगे।

इसी प्रकार शहीद महेंद्र कर्मा फुटबॉल ग्राउंड घासीदास नगर का भी विधि​वत लोकार्पण किया गया। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक भी फुटबॉल ग्राउंड नहीं था। बड़े मैदान में सालों से कचरा का ढेर लगा हुआ था। जिसे साफ करके महापौर ने क्षेत्र ​की जनता और भावी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का बढ़ा सके। इसके लिए मैदान का निर्माण कर लोकार्पण किया गया। इस मैदान में नेचुरल घास लगाया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल है । क्षेत्रीय पार्षदों ने अपने वार्ड के नागरिकों की ओर से महापौर का धन्यवाद और आभार व्यक्ति किया।

इस अवसर पर महापौर नीरज पाल के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेद्र यादव, सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य खेल विभाग के प्रभारी आदित्य सिंह, अभिशेक मिश्रा, संदीप निरंकारी, नेहा साहू, केशव चौबे, लाल चंद्र वर्मा, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, चंद्रशेखर गवई, उर्षा शर्मा, नितेश यादव, अरविंद राय, डी सुजाता, सुरेश वर्मा, उमेश साहू सहित सभी कांग्रेसी पार्षद व पदाधिकारी उपिस्थत रहे।

इन वार्डों में हुआ बैंडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

पार्षद अभिषेक मिश्रा के वार्ड 14 दशहरा मैदान शांति नगर, पार्षद केशव चौबे के वार्ड 16 शासकीय कन्या शाला ग्राउंड, पार्षद ​रीता सिंह गेरा के वार्ड 20 वैशाली नगर कार्यालय ग्राउंड, पार्षद नेहा साहू के वार्ड 21 कैलाश नगर, पार्षद उषा शर्मा के वार्ड 23 बुद्ध विहार के पास, वार्ड 24 पार्षद नीतेश यादव के वार्ड में सियान सदन के पास, वार्ड 31 पार्षद प्रियंका साहू के वार्ड में शारदा पारा तालाब के पास, पार्षद एम लक्ष्मी के वार्ड 49 मिनी गार्डन सुभाष मार्केट खुर्सीपार भिलाई, पार्षद डी सुजाता के वार्ड 50 खुर्सीपार में बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है।

Gurmeet Singh Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button