छत्तीसगढ़भिलाईराजनीति

भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमे विजेंद्र सिंह एवं प्रेमलाल साहू महामंत्री बनाए गए है। उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मिथिला खिचरिया, रेखा राम बंछोर, मनीष साहू, सुनील साहू, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन को बनाया गया वही कोष की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष विनोद सिंह एवं सह कोषाध्यक्ष कन्हैया सोनी को दी गई। मंत्री विजय जायसवाल, संतोष मौर्या, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, गुरजीत सिंह को बनाया गया।

जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कहा कि आप सभी की ताकत से हम 2024 में दुर्ग लोकसभा से एक ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। आप सभी पार्टी के गाइडलाइन मैं चलकर पार्टी के काम को लगातार आगे बढ़ाएंगे यही कामना करता हूं। उपयुक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी रणजीत सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

 

Gurmeet Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button