

भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में गौतम नगर वार्ड क्रमांक 9 के इलाके में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा कि गौतम नगर निवासी भरत गिरी के यहां बिटिया का जन्मदिन मनाया जा रहा था तभी जन्मदिन के इस मौके पर अचानक दहशत का माहौल छा गया क्योंकि बाहर से कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग मौके पर आए और पथराव करने लगे.पथराव रोकने के लिए जैसे ही घर के अंदर से लोग बाहर निकले बाहर खड़े बदमाशों ने लाठी और डंडे से उन पर हमला बोल दिया.इस घटना में एक शख्स पर चाकू से हमला किया गया.जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना के बाद मामला दर्ज करके आरोपियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय निवासी विक्की सिंह ने पुलिस को बताया कि रामा गिरी अपने घर पर छोटी बेटी का जन्मदिन मना रहा था. इसी दौरान राजीव नगर के रहने वाला भोला अपने परिजन और दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा.इस दौरान सभी मिलकर रामा गिरी के घर पर पथराव करने लगे. जिन्हें रोकने के लिए रामा का छोटा भाई भरत ने भोला से विवाद करना शुरु किया.लेकिन विवाद के दौरान भोला चाकू लेकर रामा के भाई भरत गिरी पर वार करने लगा.इस हमले में भरत के पेट में गंभीर रूप से चोट आई चाकू का वार इतना घातक था कि भरत गिरी की आंते बाहर नजर आने लग गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भोला आदतन अपराधी है और वो हर समय नशे में रहता है. उसके लोग अपने साथ चाकू और कटर रखते हैं. वो लोग भी नशे के आदी हैं. कोई कुछ बोलता है तो वो लोग उनसे विवाद करते हैं. कुछ महीने पहले भोला चाकूबाजी के केस में जेल भी गया था.लेकिन जेल से छूटकर आने के बाद उसने फिर से इलाके में हंगामा मचाना शुरु कर दिया है. चाकूबाजी करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत कार्रवाई की गई है सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
परिजनों के मुताबिक राम के छोटे भाई भारत गिरी के पेट में चाकू से इतना भयंकर वार किया गया कि उसकी आंतें तक नजर आने लग गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे सुपेला के लाल बहादुर हॉस्पिटल में रात करीब 11:00 बजे ले जाया गया था। डॉक्टरों ने आंत को पेट के अंदर कर टांके लगाए। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे रेफर कर दिया गया पीड़ित के परिजनों ने उसे मित्तल हॉस्पिटल में एडमिट कराया मित्तल हॉस्पिटल के आईसीयू में उसे रखा गया और फिर हाल उसकी हालत पहले से कुछ ठीक बताई जा रही है।
दुर्ग पुलिस की दी हुई जानकारी के अनुसार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है सुपेला पुलिस के अनुसार आम जगह पर गाली गलौज करने से रोकने पर यह जानलेवा हमला किया गया था।
पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार चाकू एवं डण्डा जप्त किया है।
ज्ञात हो कि दिनांक 28.01.2024 की रात्रि करीबन 07ः30 बजे आहत भरत गिरी गोस्वामी के घर के पास बने चबुतरा में भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान एवं अन्य लोग बैठकर गाली गलौज कर रहे थे जिसे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर पेट में मारकर चोट पहुँचाये है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी भोला उर्फ हरिकेश चैहान, अंकेश चैहान, सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना, संजीव चैहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि मनीष वाजपेयी, प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, उपेन्द्र सिंह आरक्षक अजीत सिंह, विवेक सिंह, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।
की गई कार्यवाही:-
अपराध क्रमांक:- 80/2024
धारा:- 307, 34 भादवि
जप्ती:- धारदार हथियार चाकू, डण्डा
गिरफ्तार आरोपी:- 01. भोला उर्फ हरिकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर सुपेला,
02. अंकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर सुपेला,
03. सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना पिता राजेश सोनकर उम्र 19 साल निवासी राजीव नगर सुपेला,
04. संजीव चैहान पिता धर्मेन्द्र चैहान उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सुपेला
