अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग
Trending

अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी गिफ्तार 

3 किलो से अधिक गांजे के साथ एक आरोपी धरा गया

दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है। अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित गांजा बेचने के आदी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांजा का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 10 जनवरी को राजीव नगर सिन्हा भवन के पिछे दुर्ग अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल पहूचकर घेराबंदी कर लोकेश्वर सिन्हा उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा बेचने पर पकडा गया जिसके कब्जे से 3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर समय सदर में आरोपी को गिरफतार किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक श्री महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पठारे, आरक्षक आर.लव पाण्डे, अलाउददीन शेख अनुप साहू केशव दास विशेष का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम

लोकेश्वर सिन्हा प्रसाद उर्फ सोनु सिन्हा पिता प्रेम सुख सिन्हा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 02 राजीव नगर दुर्ग

 

3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button