छत्तीसगढ़दुर्ग

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण: नोडल अधिकारी को दिये आवश्यक निर्देश

दुर्ग। गुरमीत सिंह मेहरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। लोकसभा निवार्चन 2024 मतदान पश्चात ईव्हीएम/वीवीपेट मशीनों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से स्ट्रांग रूम में रखा गया है। कलेक्टर नें स्ट्रांग रूम के विधानसभावार कक्षोें का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने परिसर में लगे एलईडी टीवी स्क्रीन में प्रदर्शित दृष्यों का भी अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री चौधरी ने परिसर के बाहरी व्यवस्था के संबंध में नोडल अधिकारी श्री ध्रुव को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विधानसभावार ए.आर.ओ. नियमित निरीक्षण करेंगे और वस्तु स्थिति से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएंगे। कलेक्टर ने परिसर में स्ट्रांग रूम के निगरीनी के लिए तैनात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा भी की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के.दुबे, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश ध्रुव, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर एच.एस.मीरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव एवं उत्तम ध्रुव सहित लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य के सुचारू संपादन हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (मतगणना) तथा अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट/इटीपीबी नियुक्त किये है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त संशोधित आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के लिए अभियंता पीडब्लूडी (इ एण्ड एम) रमन लाल गायकवाड़ के स्थान पर क्रीडा अधिकारी शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्व. महाविद्यालय दुर्ग लक्ष्मेन्द्र कुमार कुलदीप अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विधानसभा 66 वैशालीनगर के लिए कार्यपालन अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय शिवनाथ मंडल दुर्ग ए.के. हजारी के स्थान पर कार्यपालन अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय शिवनाथ मंडल हेमलाल कुरेतिया अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिजर्व के लिए कार्यपालन अभियंता नगर निगम भिलाई अखिलेश चन्द्राकर तथा सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी पुष्पा राजेन्द्रन अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार पोस्टल बैलेट/इटीपीबी मतगणना कार्य में रिजर्व हेतु उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग प्रतीक मसीह तथा सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संभाग दुर्ग पुष्पराज राठौर अतिरिक्त सहायक रिटंर्निंग आफिसर बनाये गये है। उक्त अधिकारियो को 16 मई 2024 को बीआईटी दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करनें को कहा गया है।

Gurmeet Singh Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button