छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई
Trending

दुर्ग पुलिस की शार्ट फिल्म गंगुवा” बेस्ट स्क्रिप के लिये पुरूस्कृत

दुर्ग पुलिस की शार्ट फिल्म गंगुवा” बेस्ट स्क्रिप के लिये पुरूस्कृत

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ मे दुर्ग पुलिस के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा बनाई गयी “गंगुवा” शार्ट फिल्म को बेस्ट स्क्रिप के लिये पुरूस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, 460 फिल्म में 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का हुआ चयन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृत्व में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न संचालित शासकीय/प्राईवेट संस्थानो में जाकर यातायात नियम संबंधी जानकारी प्रदान किया जा रहा है साथ ही शार्ट फिल्म के माध्यम से भी आम नागरिको को यातायात के नियमों के संबंध में वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सम्मलित होने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा भी शार्ट फिल्म बनाया गया उक्त महोत्सव में 19 राज्य के 06 भाषा, में 460 फिल्म शामिल हुए जिसमें 05 छत्तीसगढी भाषा के वीडियो का चयन किया गया यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये वीडियो का शीर्षक ‘‘गंगुवा’’ रखा गया इस वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रो में शादी के दौरान बारात जाने हेतु टेक्टर, ट्रक, मेटाडोर जैसे माल वाहक वाहनो का उपयोग किया जाता है जिससे होने वाली दुर्घटना में कितने लोगो की जान चली जाती है उसको दर्शाया गया है।

जनहित में जारी इस फिल्म में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज व यातायात के कर्मचारी ने काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button