Home / भिलाई / फौजी की जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्ट्रेट जनदर्शन में पहुंचा मामला

फौजी की जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्ट्रेट जनदर्शन में पहुंचा मामला

दुर्ग में एक फौजी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके पिता मायाराम यादव को धोखे में रखकर उनकी जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा ली गई। यह मामला कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा है, जहां जवान प्रेमलाल यादव ने अपनी जमीन के कागजात वापस पाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोपियों ने मायाराम यादव को दूसरे की जमीन के सौदे में गवाह के रूप में साइन करने की बात कहकर पंजीयन कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा ली गई। इसके अलावा, उनके नाम से दो अकाउंट भी खुलवाए गए, जिसमें लाखों का ट्रांजैक्शन दिखाया गया।

जवान प्रेमलाल यादव ने बताया कि उनकी 13 एकड़ जमीन है, जिसे पवन और शंकर नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से हड़पने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर जमीन की रजिस्ट्री रद्द करवाई गई, लेकिन जमीन से जुड़े सारे कागजात दूसरी पार्टी के पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *