रायपुर की न्यूड पार्टी जिसने मचाया था पुरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप
रिटायर्ड इंजीनियर, क्लब मालिक समेत 8 हुए थे गिरफ्तार,, किसने क्या निभाया रोल….
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ‘न्यूड पार्टी’ के आयोजन के प्रयास में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी, एक पूर्व मंत्री का करीबी, एक इवेंट मैनेजर और एक क्लब मालिक शामिल हैं। इस मामले ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस ने जिन प्रमुख लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें ये नाम शामिल हैं:
संतोष गुप्ता: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं,

भाठागांव में उनका ‘एसएस फार्म हाउस’ इस पार्टी में इस्तेमाल करने की तैयारी थी।
अजय महापात्रा: रायपुर में एक जाने-माने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के पार्टनर हैं इनका नाम सामने आने के बाद शहर के कई बड़े घरानों और कई बड़े शैक्षणिक संस्थाओं में चर्चा गर्म है,
क्योंकि ये वहाँ छात्रों के लिए पार्टी आयोजित करते थे। हो सकता है कि कई स्टूडेंट उनके टारगेट में रहे हो। शैक्षणिक संस्था से जुड़े हुए होने के कारण युवा उनके संपर्क में थे।
संतोष जेवानी और अजय महापात्र इस कथित न्यूड पार्टी के मुख्य आयोजक थे इन्होंने “अपरिचित क्लब” के नाम से एक ग्रुप भी बनाया था और सोशल मीडिया में पोस्टर के माध्यम से इस पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे थे ।
जेम्स बेक: तेलीबांधा स्थित ‘हाइपर क्लब’ के मालिक। वह सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग में ‘बड़े बाबू’ रह चुके हैं और उन पर पहले भी कई घोटालों में शामिल होने के आरोप हैं।

इनके अलावा, पुलिस ने पार्टी के आयोजक संतोष जेवानी, प्रमोटर अवनीश गंगवानी, और हाइपर क्लब के कर्मचारी दीपक सिंह व देवेंद्र कुमार यादव को भी गिरफ्तार किया है।
कैसे सामने आया मामला
मामला तब सामने आया जब 13 सितंबर को सोशल मीडिया में एक पोस्टर वायरल होने लगा इस पोस्ट में लोगों को न्यूड पार्टी, पूल पार्टी के लिए इनविटेशन दिया गया, इस पार्टी के लिए तारीख तय थी 21 सितंबर की, भाठागांव के एक फार्म हाउस में ‘न्यूड पार्टी’ के आयोजन के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल हुए। इन पोस्टरों में लोगों को बिना कपड़ों के पार्टी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इन पोस्टरों पर कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद तेलीबांधा थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गईं।

एक एफआईआर न्यूड पार्टी के आयोजकों के खिलाफ और दूसरी ‘स्ट्रेंजर पूल पार्टी’ के आयोजकों के खिलाफ दर्ज की गई थी। रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। क्राइम एंड साइबर यूनिट की एक संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया और वेब पोर्टलों पर प्रचारित पोस्टरों का विश्लेषण किया और आरोपियों की पहचान की।

मास्टर प्लानर गिरफ्तार
वही इस मामले में रायपुर पुलिस ने पूछताछ के आधार पर मुख्य शातिर आरोपी आदर्श अग्रवाल (20) को मध्य प्रदेश, जिला अनूपपुर से हिरासत में लिया जो कि पार्टी का प्लानर था। पुलिस द्वारा अभी तक की गई पूछताछ और जांच के आधार पर यह पता चला है कि आरोपी आदर्श अग्रवाल ने पैसे कमाने के उद्देश्य से यह सब किया। वह इंस्टाग्राम पर पार्टी के लिए टिकट बेच रहा था। उसका इरादा कम समय में अधिक से अधिक पैसे कमाना था। इस तरह की पार्टियों का आयोजन कर वह एक हाई-प्रोफाइल नेटवर्क बनाना चाहता था।




