Home / भिलाई / महिला समूह के सदस्यों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,7 लाख की ठगी,संगम मैनेजर गिरफ्तार

महिला समूह के सदस्यों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,7 लाख की ठगी,संगम मैनेजर गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में भारत फायनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड भिलाई 03 में महिला समूह के सदस्यों से ठगी करने वाले आरोपी गोविंद राम यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 75 हितग्राहियों से 7,73,588 रुपये का गबन किया था।

आरोपी गोविंद राम यादव ने भारत फायनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड भिलाई 03 में संगम मैनेजर के पद पर कार्य करने के दौरान महिला समूह के लोन, आरडी और प्रीपेमेंट की राशि का गबन किया था। आरोपी ने कुछ सदस्यों का लोन स्वीकृत होने पर उन्हें झूठ बोलकर बायोमैट्रिक लेकर फिनो एप की सहायता से स्वीकृत लोन की रकम स्वयं निकाल ली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। धारा 420 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *