छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई
Trending

जन कल्याण समिति की नई टीम ने लिया सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प

रिसाली महापौर बनी महिला समिति की अध्यक्ष

भिलाई/ छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार सिन्हा समाज के कोहका स्थित सामाजिक भवन में जन कल्याण समिति के नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने भगवान श्रीसत्यनारायण और ईष्टदेव श्रीसहस्त्रार्जुन की कथा पूजा कर पद एवं गोपनीयता का संकल्प लिया। शपथ समारोह की शुरूआत भगवान श्रीसत्यनारायण की कथा पूजा से हुई। जहां समाज के लोगों ने भगवान श्रीसत्यनारायण और से समाज और शहरवासियों की अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

कार्यक्रम में समाज के जन कल्याण समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन सागर सिन्हा ने छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज के उत्थान में वरिष्ठजनों के योगदान और उनके समर्पण की सराहना की और जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी के साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक उन्नति के लिए सभी के समाज के वरिष्ठ के मांर्गदर्शन में सेवा करने का संकल्प लिया।

 

समाज के वरिष्ठ और महासचिव नवीन सिन्हा, कोषाध्यक्ष दानेश्वर डड़सेना की मौजूदगी में जन कल्याण समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन सिन्हा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मंडलेश्वर जीवन सिन्हा, ने गैंद राम, डॉ कृपाराम सिन्हा, बिसहत सिन्हा और रमेश सिन्हा को उपाध्यक्ष, देवेन्द और ताम्रध्वज सिन्हा सह सचिव, श्रीमती रूचि सिन्हा को अंकेक्षक, ताराचंद सिन्हा और दीपमाला सिन्हा को मीडिया प्रभारी के पद पर सामाजिक संस्कार व संस्कृति, एकजुटता और गोपनीयता का संकल्प दिलाई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गिरधारी लाल सिन्हा, चोवाराम सिन्हा, देवेन्द्र सिन्हा, संजू जायसवाल, नागेन्द्र डड़सेना, लक्ष्मी नारायण सिन्हा ने शपथ लिया। सलाहकार समिति के बिशेसर सिन्हा, नोहर सिन्हा, बसंत जायसवालत्र, शिव सिन्हा सदस्य होंगे।

 

रिसाली महापौर बनी महिला समिति की अध्यक्ष

रिसाली नगर पालिक निगम की महापौर शशि अशोक सिन्हा जन कल्याण समिति की अध्यक्ष चुनी गई है। सुनीता सिन्हा, संतोषी सिन्हा, उषा सिन्हा और बिमला सिन्हा उपाध्यक्ष, पुष्पा डड़सेना सह सचिव, राजेश्वरी गजेन्द्र, ललिता सिन्हा समिति की पदाधिकारी चुनी गई है। महिला पदाधिकारियों को प्रांतीय महासचिव रिखीराम सिन्हा पद एवं गोपनीयता का संकल्प दिलाई।

पत्रिका के संपादक मंडल गठित

सामाजिक पत्रिका के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल का भी गठन किया गया। किशोर नसीने प्रधान संपादक होंगे। पुष्पेन्द्र गजेन्द्र संयोजक, गैंदराम सिन्हा प्रबंध संपादक, रामजीत सिन्हा, चोवा राम सिन्हा, आकाश सिन्हा, वरिष्ठ संपादक बनाया गया है। योगेश्वर सिन्हा, नोवल सिन्हा और राहुल सिन्हा संपादक सदस्य होंगे। देवीदीन सिन्हा,नरेन्द्र सिन्हा, लादू राम सिन्हा, भरोसा सिन्हा और धर्मेश सिन्हा सामाजिक भवन के प्रभारी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button