

मल्टीमीडिया डेस्क। हिंदुस्तान का तीसरा मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया जिसके बाद एक नया इतिहास रचा गया अब रोवर प्रज्ञान ने चांद पर हलचल शुरू की है
भारत चंद्रमा पर दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलता पूर्वक उतरने वाला पहला देश बन चुका है इसके साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन चुका है सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ घंटे बाद ही लैंडर से बाहर आए रोवर ने चंद्रमा की सतह पर हलचल करते हुए अपना काम शुरू कर दिया।
यह रोवर ‘प्रज्ञान’ चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के लिए अपना काम लगातार कर रहा है इसरो ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें रोवर प्रज्ञान को चंद्रमा की सतह पर चलते हुए देखा जा सकता है रोवर में मौजूद सारे उपकरण एक्टिव है और अपना काम करने में लगे हुए हैं आपको बता दें कि रोवर 6 पहिए वाला रोबोट है जिसके पहियों पर अशोक स्तंभ बना हुआ है जैसे-जैसे वह चलेगा अशोक स्तंभ की छाप छोड़ता जाएगा।
https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1695376688111133110?t=QeeFWeUj72jNX6tdCKE_Jg&s=19
चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है।
