ऑनलाइन सट्टा किंग पर दुर्ग पुलिस ने रखा इनाम
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने की पुरस्कार की घोषणा


दुर्ग। महादेव के नाम पर ऑनलाइन सट्टा का साम्राज्य चलने वाले सौरभ चंद्राकर पर दुर्ग पुलिस ने इनाम रख दिया है पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने इनाम की घोषणा कर दी है।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा थाना जामुल व दुर्ग जिले के अलग-अलग थाने में दर्ज मामलों पर जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी सौरभ चन्द्राकर(पिता रामेश्वर चन्द्राकर उम्र 27 साल) जो कि कैंप 1 भिलाई का रहने वाला है और काफी समय से फरार चल रहा है।
जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के आदेश अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
आईपीएस राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाने की घोषणा की गई है फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा।
जानकारी देने के लिए विभिन्न अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए है
पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007
थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।
