Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। गुरमीत सिंह मेहरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 19 फरवरी को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि शिवाजी महाराज ने साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश की। वे एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कुशल नीतियों से अनुशासित सेना और सुगठित प्रशासनिक व्यवस्था बनाई। श्री साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का शौर्य और आत्मविश्वास से भरा व्यक्तित्व आज भी हजारों लोगों को प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और महान विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चारित्रिक दृढ़ता और आत्मिक विकास पर बल दिया। देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ‘हसन’ को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

Gurmeet Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *