Home / भिलाई / बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड बांटने का श्रीगणेश: दया सिंह संग महिलाएं निकली आमंत्रण कार्ड देने

बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड बांटने का श्रीगणेश: दया सिंह संग महिलाएं निकली आमंत्रण कार्ड देने

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। आगामी 8 मार्च को भिलाई में भोले बाबा की बारात निकलेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शनिवार को कार्ड वितरण का श्रीगणेश हो गया है। दया सिंह ने बताया कि महिलाओं के साथ में कार्ड वितरण शुरू किया गया है। भिलाई के बाजार व खुर्सीपार इलाके में इसकी शुरुआत हुई है। जब लोगों के पास आमंत्रण कार्ड देने पहुंचे तो उनके अंदर अलग ही उत्साह था। लोगों ने कहा, हमें इस दिन का इंतजार था। 8 मार्च को भोले बाबा की बारात में जरूर शामिल होंगे।

दया सिंह ने कहा कि, मध्यभारत का ऐतिहासिक कार्यक्रम भिलाई में ही होता है। इस साल आयोजन में चार चांद लग जाएंगे। प्रदेशभर में 31000 आमंत्रण कार्ड बांटने का फैसला लिया गया है। कल ही महिलाओं ने कार्ड वितरण से पहले हल्दी-चावल लगाना शुरू किया। आयोजक व बोल बम समिति के अध्यक्ष, नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, 8 मार्च को भोले बाबा की बारात निकलेगी। हथखोज इंदिरा नगर से बाबा की बारात निकाली जाएगी। भोले बाबा की बारात व्यवस्थित व भव्य रूप से निकालने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया है। महिलाएं पीला चावल और हल्दी-कुमकुम कार्ड में लगा रही हैं। महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्ड वितरण के दौरान कार्ड वितरक महिला समीति में मंजू मिश्रा, प्रभा सिंह, मधु कुमारी, पुष्पा सिंह, हेमलता बिसाई, लक्ष्मी चौहान, पुष्पा राव, राज कली देवी, बेबी शर्मा, बिलोतिन जायशवाल, शुशीला देवी, राधा देवी, नीतू गुप्ता, तारिणी शर्मा, रजविन्दर कौर, अनीमा शाहा, माया दास, प्रीती शर्मा, बबली समा, दिशा, अंजली पटेल, लक्ष्मीदेवी, सेवती, गुहियादेवी, सुभद्रा, सरस्वती, सुल्लावती, श्रीमति, सोहिला, देविका बाई, दुलेश्वरी वाई, सती बाई, कमला, तारा, विभा देवी, पूजा, रिंकी पटेल, गुरुमती, अन्नू बघेल, शकुन्तला शर्मा, रानी, मीरा जायसवाल, पी लता, पी नंदिनी, प्रेमा तिवारी, मुन्नी देवी, ज्योति चौधरी, राधा चौधरी, संगीता तिवारी समेत अन्य मौजूद रहें।

Gurmeet Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *