Home / Uncategorized / शादी वाले घर में पसरा मातम, उठनी थी डोली उठ गई अर्थी

शादी वाले घर में पसरा मातम, उठनी थी डोली उठ गई अर्थी

भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र में 26 वर्षीय पूजा साहनी की आत्महत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से साहनी परिवार अपनी बेटी पूजा की शादी के लिए भिलाई आया था, लेकिन यह खुशी का मौका मातम में बदल गया। पूजा ने पावर हाउस के स्थित एक लॉज के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।छावनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएसपी हरीश पाटिल के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में पता चला कि पूजा पिछले एक साल से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन जांच जारी है। आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

उठने वाली थी डोली उठ गयी अ र्थी शादी के दिन दुल्हन ने किया ये...  #chhattisgarh #news #durgbhilai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *