छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई
Trending

सविधान दिवस एवं 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर शहीदों दी श्रद्धाजलि

दुर्ग। संविधान दिवस 26 नवंबर को कलेक्टर परिसर पर मनाया गया । पूर्व विधायक अरुण वोरा जी कहा कि आज के दिन भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है और इसमें 444 लेख और 12 अनुसूचियां हैं।

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता माना जाता है। उन्होंने संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का नेतृत्व किया और भारत के संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारों का बंधन, कर्तव्यों का ज्ञान एकता की मिसाल, भारतवर्ष का अभिमान है संविधान हर किसी के हितों की रक्षा हो ऐसा विधान है, सबको जोड़कर रखे ऐसा भारत का संविधान है एवं कांग्रेस जनों द्वारा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवं दुर्ग शहर के (शहीद चौक) ग्रीन चौक दुर्ग पर एकत्रित हो कर कांग्रेस जनो 26/11 के मुंबई पर आतंकी हमले पर शहीद जवानों और नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्री वोरा जी ने कहा आतंकवादियों ने अब तक के सबसे क्रूर आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने मुंबई में प्रवेश कर चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे। इस हमले में 164 लोग शहीद हुए थे और 300 से अधिक घायल हो गए।जिन्हे आज श्रद्धांजलि अर्पित अर्पित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री गया पटेल जी,परमजीत सिंह भुई, प्रदेश महासचिव संदीप वोरा,संजय कोहले ब्लॉक अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल, कांग्रेस पूर्वी ब्लॉक श्री राजकुमार पाली,कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अजय मिश्रा,युवा कांग्रेस के महासचिव मोहित वालदे, महामंत्री जितेन्द तिवारी, शशांक सनी साहू, कांग्रेस, कृष्ण कुमार देवांगन,कल्याण सिंह ठाकुर देव सिन्हा, एनी पीटर, वदना चौहान,अन्य कांग्रेसजनो बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पन किया गया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button