Home / छत्तीसगढ़ / आंखों में सुनहरे भविष्य की झलक 101 दिव्यांग जोड़े बंधे सात जन्मों के बंधन में

आंखों में सुनहरे भविष्य की झलक 101 दिव्यांग जोड़े बंधे सात जन्मों के बंधन में

भिलाई। दिव्यांग जोड़ों के आंखों में सुनहरे भविष्य की झलक 101 दिव्यांग जोड़े बंधे सात जन्मों के बंधन से दुर्ग – राजनांदगांव मार्ग में स्थित आनंद मंगलम भवन में सामूहिक विवाह का यह भाव विभोर दृश्य देखने को मिला, परिजनों की आंखें नम थीं शारीरिक तकलीफों को भूलकर अपना जीवन साथी पाकर बहुत ही खुश लग रहे थे जोड़ें इनके चेहरे की मुस्कान आयोजन समिति के लिए और भी प्रेरणा का विषय है

आस्था संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धन दिव्यांगों का सामुहिक विवाह करवाया जिसमे अलग अलग राज्य से दिव्यांग शामिल हुए।

दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद देने सांसद विजय बघेल सहित कान्हा जी महाराज जोकि सुंदरकांड पाठ बिना देखे ही करते हैं। 

जोड़ों को आशीर्वाद देने दुर्ग सांसद विजय बघेल,संयोजक रतना नामदेव, बृजेश ब्रिजपुरिया, डॉ. मानसी गुलाटी, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, प्रकाश गेंडाम, मनोज ठाकरे जैसी कई हस्तियां मौजूद रही।

संयोजक रत्ना नारायण देव ने बताया कि यह संस्था सन 2000 से समाजसेवी कार्य कर रही है और अब तक 975 निर्धन दिव्यांगों का विवाह करवा चुकी है इसके साथ ही दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलवाया है पिछले 20 वर्षों से लावारिस लाशों का निशुल्क अंतिम संस्कार कराने का बीड़ा भी इस संस्था ने उठाया है संस्था द्वारा अभी तक 1675 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है समाज के निर्धन व पिछड़े वर्ग का विकास उत्थान संस्था का मुख्य उद्देश्य है जिसके तहत संस्था द्वारा विभिन्न समाज सेवी कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *