अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने कुल 24 अपहृत बालक- बालिकाओं को किया दस्तयाब : नाबालिक लड़की का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। दिनांक 04.12.2023 को सुपेला क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे लेकर पता तलाश किया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को अपहरण कर आरोपी बनारस (उ0प्र0) ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम बनारस (उ0प्र0) रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस (उ0प्र0) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस (उ0प्र0) से पकड़ा गया।

पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 07.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष राज, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं म.आर. दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक:- 1128/2023
धारा:- 363, 36़6, 376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:- शिवम चौहान उर्फ बिट्ठू पिता विनोद चौहान उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0

Gurmeet Singh Mehra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button