Home / धर्म / युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया जा रहा दुर्गा पूजन का आयोजन

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया जा रहा दुर्गा पूजन का आयोजन

भिलाई। युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष चन्ना केशवलू के द्वारा जानकारी दी गई  कि इस वर्ष दुर्गा पूजन का भी आयोजन किया जा रहा है दशहरा आयोजन करके इन्होंने लोगो के दिलो में जगह बना चुके है।

यूं तो युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, समिति से भिलाई दुर्ग वासी अनभिज्ञ नहीं है जो अपने भव्य दशहरा आयोजन के लिए प्रख्यात है। विगत 27 वर्षो से अपने दशहरा आयोजन से लोगों हृदय में अपना स्थान बना चुके युवा खेल एवम संस्कृत मंडल द्वारा इस बार प्रथम वर्ष दुर्गा पूजन का भी आयोजन किया जा रहा जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के अध्यक्ष श्री चन्ना केशवलू ने दी।

 

 

श्री चन्ना केशवलू ने दुर्गा पूजा आयोजन के बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रथम वर्ष के आयोजन में समिति द्वारा मां के भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं जिसमे मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है जिसमें नव दिन मां विराजेंगी। समिति द्वारा श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान जी की विभिन्न लीलाओं पर आधारित मन मोहने वाली भव्य झांकियां भी बनाई गई है। आगे जानकारी देते हुए बताया गया की नित्य पूजा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवम संध्या 6:30 बजे आरती की जायेगी जिसमे उपस्थित हो मां के भक्त आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

समिति द्वारा इस वर्ष प्रथम बार गणेशोत्सव का भी आयोजन किया गया था। जिसको भक्तों द्वारा खूब सराहा गया। समिति के अध्यक्ष श्री चन्ना केशवलू ने दुर्गा पूजा एवम दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भक्तगणों से अनुरोध किया की, जिस प्रकार भिलाई दुर्ग वासियों के समर्थन ने दशहरा पर्व को इतना भव्य रूप दिया उसी भांति दुर्गा पूजा में भी भक्तों का समर्थन प्राप्त करने की अपेक्षा है।

 

समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष श्री चन्ना केशवालू के साथ समिति के पदाधिकारी जी अमर, एम एमानुएल, रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह, वी शिवराम, बी पद्मनाभन एवम टी शंकर, जोगेन्दर कुमार, सुदीप अग्रवाल, हरीशकर उपस्थित थे।

सेक्टर 7 भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *