Home / भिलाई / विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा के लिए आज जामुल पहुँचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य : कार्यक्रम के लिए की गई है भव्य तैयारी

विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा के लिए आज जामुल पहुँचेंगे जगद्गुरु शंकराचार्य : कार्यक्रम के लिए की गई है भव्य तैयारी

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। धर्मध्वजरक्षक परमधर्माधीश सर्वोच्च गुरु अनंत श्री विभूषित पूर्वम्नाय ऋग्वेदीय गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर परमपूज्यनीय शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आज शाम 5:30 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आगमन होगा। जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकराचार्य जी का स्वागत करेंगे स्वागत पश्चात शंकराचार्य जी दुर्ग से जामुल प्रस्थान करेंगे, जामुल उपाध्याय निवास पहुँच कर उपस्थित श्रद्धालुओं को दर्शन प्रदान करेंगे। विशाल हिंदू राष्ट्र धर्मसभा हेतु बड़े स्तर पर तैयार की गई है।

श्री शंकराचार्य जी आज 01 मार्च को तीन दिवसीय प्रवास पर जामुल ज़िला- दुर्ग आगमन हो रहा है। जहां 02 मार्च को शाम 4:00 बजे से शिवपुरी, जामुल में शंकराचार्य जी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा के माध्यम से सभी सनातनीयों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

शंकराचार्य जी भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर समुचे भारत का भ्रमण कर रहे हैं, शंकराचार्य जी पहले ही कह चुके हैं कि साढ़े तीन वर्षों में भारत को हिन्दु राष्ट्र बनाना है।

संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि शंकराचार्य जी का यह पहली बार जामुल आगमन है और वो भी विशाल हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा में जहां काफ़ी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीयों का आगमन सभी क्षेत्रों से शंकराचार्य जी का दर्शन व उनके वाणी को श्रवण करने के लिए होगा।

आयोजन के स्तर को ध्यान में रखते हुए बहुत ही बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है, 50,000 पचास हज़ार आमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं जिसे घर घर पहुँचने का कार्य 15 फ़रवरी से आरंभ हो गया है। शोभायात्रा, कलश यात्रा कि भी तैयारी की जा रही है, 108 फिट का भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, गाँव गाँव में भी आयोजन को लेकर बैठकों का दौर जारी है, प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के सदस्य व पदाधिकारी सभी अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम को सफलता पुर्वक सम्पन्न करवाने ने की तैयारी में जुट गए हैं।

Gurmeet Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *