Home / छत्तीसगढ़ / आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारीयों एवम थाना प्रभारियों की हुई मीटिंग

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारीयों एवम थाना प्रभारियों की हुई मीटिंग

दुर्ग। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस ने आज राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी की मीटिंग रखी।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आज दिनांक 26/08/2023 को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारीयों एवम थाना प्रभारियों की ली गई मीटिंग। नशीले मादक पदार्थ विशेष कर अवैध शराब, गांजा पर कार्यवाही कर अंकुश लगाने, लाइसेंसी शस्त्र थाना में जमा कराने, आदतन अपराधियों की गतिविधियो में नजर रख कार्यवाही करने के दिए निर्देश। पूर्व में चुनाव के दौरान, चुनाव में अशांति एवं विघ्न पैदा करने वाले बदमाशों को सूचीबद्ध करने, गुंडा निगरानी बदमाशों के नियमित चेकिंग करने, गिरफ्तारी एवं बेम्यादि वारंटो की तामिल में सुधार लाने के दिए निर्देश।

क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों में विशेष निगाह रखने, मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों पर निगाह रख, क्षेत्र के सूचना तंत्र को मजबूत करने दिए गए निर्देश। विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में ली गई।

बैठक में लघु अधिनियम एवम प्रतिबंधात्मक धाराओं में वृद्धि लाने, अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों पर निगाह रख कार्यवाही इसी प्रकार नशीले मादक पदार्थ बेचने वालो पर कार्यवाही करने, लाइसेंसी शस्त्र थाना में जमा कराने, आदतन अपराधियों की गतिविधियो में नजर रख कार्यवाही करने, पूर्व में चुनाव के दौरान अशांति एवं विघ्न पैदा करने वाले बदमाशों को सूचीबद्ध करने, गुंडा निगरानी बदमाशों के नियमित चेकिंग करने, गिरफ्तारी एवं बेम्यादि वारंटो की तामिल में सुधार लाने, वाहन चेकिंग करने विशेषकर जिले के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की सूक्ष्मता से चेकिंग करने, क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों में विशेष निगाह रखने, मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों पर निगाह रख, क्षेत्र के सूचना तंत्र को मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *