Home / छत्तीसगढ़ / मंदिर के त्रिशूल से युवक की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया चेहरा

मंदिर के त्रिशूल से युवक की हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया चेहरा

दुर्ग। जिले में सनसनी मचा गई है एक युवक की हत्या और उसके बॉडी को जलाने का मामला सामने आया है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसी घटना को  मंदिर जैसी जगह में अंजाम दिया गया रसड़ा हाईवे से लगे मंदिर के पास युवक का जलता हुआ शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार रसमड़ा हाइवे से लगे सतबहिनियां मंदिर में अज्ञात की हत्या की सूचना मिली सूचना मिलते ही दुर्ग एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि शव के ऊपर के हिस्से को पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास किया गया है। पास ही एक लावारिस बाइक भी खड़ी हुई मिली।

पुलिस के मुताबिक पहले युवक की बेरहमी से हत्या की गई उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए चेहरे और ऊपर के शरीर को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलगांव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव की पहचान करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। जब्त की गई बाइक CG 04 CF 0773 रायपुर पासिंग है। उसके नम्बर के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने युवक की हत्या मंदिर के त्रिशूल से की है। आरोपियों ने त्रिशूल से पहले उसके सीने पर वार किया। जब वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया तो फिर सीने में वार किया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो त्रिशूल शव के सीने में घुसा हुआ मिला। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक की पहचान छुपाने के लिए उसकी बॉडी को पेट्रोल डालकर जला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *