Home / राष्टीय / छत्तीसगढ़ में SC-ST वर्ग के युवाओं ने पूरी तरह से निर्वस्त्र होकर विधानसभा घेराव करने की कोशिश

छत्तीसगढ़ में SC-ST वर्ग के युवाओं ने पूरी तरह से निर्वस्त्र होकर विधानसभा घेराव करने की कोशिश

 

राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर नौकरी पाने वाले लोगों के विरोध में कुछ युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया। यह युवा SC ST वर्ग के हैं छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ है कि नग्न प्रदर्शन पर किसी बात का विरोध जताया गया हो। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी पाकर वर्तमान में भी नौकरी कर रहे हैं यह 267 लोगों के प्रति सरकार की लापरवाही को यह युवक नग्न प्रदर्शन के जरिए अपनी नाराजगी को जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

 

मंत्रियों के काफिले के सामने एससी एसटी वर्ग के युवाओं ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए नग्न प्रदर्शन किया बहुत से युवक नग्न प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे।

विधानसभा की ओर बढ़ते इन युवाओं को इस अवस्था में देख पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ कर हिरासत में ले लिया। 3 वर्ष पहले ही फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल कर कार्य करने वाले लोगों के लिए बर्खास्त आदेश जारी किया गया था लेकिन इसके बाद भी यह अभी तक कार्य कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *