Home / छत्तीसगढ़ / दो बड़े चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर गिरफ्तार, ज्यादा ब्याज का लालच देकर करते थे करोड़ों की ठगी

दो बड़े चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर गिरफ्तार, ज्यादा ब्याज का लालच देकर करते थे करोड़ों की ठगी

 

दुर्ग।दो बड़े चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। जो कि ज्यादा ब्याज का लालच देकर भोले भाले लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया करते थे।

साईं प्रकाश प्रॉपर्टीज डेवलपमेंट लिमिटेड एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर्स पर दुर्ग पुलिस ने शिकंजा कसा है इसके साथ ही निवेशकों को रकम लौटाने की प्रक्रिया जारी है।

ज्ञात हो कि साईं प्रॉपर्टीज डेवलपमेंट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह बघेल एवं कोलकाता वेयर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर शाहजन खान अहमद रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही अपना निवास छोड़कर फरार हो गए थे जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी इसी दौरान 8 साल से फरार चल रहे आरोपी शहजाद खान को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया और विधिवत कार्यवाही कर रिमांड में भेजा गया।

इसी तरह पुलगांव थाना से साईं प्रकाश डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रणविजय सिंह जो कि पिछले 6 साल से फरार चल रहा था उसे भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया और विधिवत कार्यवाही करना एक रिमांड में भेजा गया।

ठगी करने वाले और डायरेक्टर्स की चिटफंड कंपनियों की संपत्ति को कुर्क करके लोगों का डूबा हुआ पैसा वापस दिलाया जा रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *