भिलाई। दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा सीट की, जहां विकास कार्यों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी गरमा गई है।


वैशाली नगर विधानसभा के विकास के लिए ₹51 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन को बधाई दी। इस खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़कर और ढोल-ताशे के साथ विधायक रिकेश सेन का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वैशाली नगर विधानसभा को अक्सर नजरअंदाज किया गया और कांग्रेस के कार्यकाल में यहां कभी विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि पिछले 18 महीनों में वैशाली नगर के विकास के लिए ₹400 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की गई है। वहीं, विधायक रिकेश सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर भी अपनी राय रखी। सेन ने कहा कि चैतन्य बघेल अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्मों का फल भुगत रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) क्यों नहीं गई। सेन ने कहा कि तत्कालीन अधिकारी या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कवासी लखमा आबकारी मामले में अब तक जेल में बंद हैं।





