Home / भिलाई / सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी

सड़क हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत, दो माह पूर्व हुई थी शादी

DURG -भिलाई में रविवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया जिसमे अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस की काफी समझाइश के बाद हाइवे खाली कराया गया,,, घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है जानकारी के मुताबिक, भिलाई के पुरानी बस्ती कोहका निवासी मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कामेश्वरी कुर्रे अपने रिश्तेदार के घर से खाना खा कर के लौट रहे थे तभी रात लगभग 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी इस हादसे में घटनास्थल पर ही दंपति की मौके पर ही मौत हो गई,,,

मृतक मुकेश कुर्रे प्रिंटिंग प्रेस का कार्य किया करता था उसने बड़े अखबारों के लिए भी काम किया है इसके साथ ही बड़े डिजिटल चैनल के लिए भी काम किया,,, इस सड़क हादसे में एक घर से दो लाशे निकली मोहल्ले में मातम पसर गया |

 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई,, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया,,,घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया,,,आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम किया,,,पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया,,,पुलिस की काफी समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *