Home / भिलाई / नेवई में शराब दुकान खोलने का विरोध, जनता में आक्रोश

नेवई में शराब दुकान खोलने का विरोध, जनता में आक्रोश

DURG:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खोलने के फैसले से रिसाली नगर निगम क्षेत्र के नेवई में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासियों, महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए नेवई या मरोदा के किसी भी क्षेत्र में नई शराब दुकान न खोले जाने की मांग की है।

 

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित शराब दुकान उतई रोड पर नेवई में खोली जानी है, जो एक मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह स्थान अत्यधिक संवेदनशील है, जहां सुबह-शाम हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे आवागमन करते हैं। सड़क किनारे शराब दुकान होने से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी, बल्कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहेगा। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का वातावरण दूषित होगा और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने प्रशासन से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और जनता के हित में नेवई या मरोदा के किसी भी क्षेत्र में नई शराब दुकान न खोलने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *