Home / रायगढ़ / युवा कांग्रेस 23 दिसंबर को करेगा सीएम हाउस का घेराव

युवा कांग्रेस 23 दिसंबर को करेगा सीएम हाउस का घेराव

भिलाई। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व दुर्ग जिले के प्रभारी अनिमेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 5 माह से निर्दोष सतनामी समाज के युवा एवं भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव की निशर्त ही रिहाई के अलावा छग भाजपा सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुरूप 3100 समर्थन मूल्य नही देने, टोकन में लेटलटीफी बारदाना की कमी और धान उठाओ न होने से किसान त्रस्त है। साथ ही छग नशे के आगोस में जा चुका है। प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुका है,,,चारों ओर अपराधिक घटनाएं हो रही है। महिलाएं सुरक्षित नही है। इन सारी मांगों को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश के 25 हजार से अधिक युवाओं के साथ 23 दिसंबर को छग सरकार के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय के बगले का घेराव करने जा रही है। युवाओं का नेतृत्व करने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी विशेष रूप से शामिल होंगे। जिसमें दुर्ग भिलाई से दो हजार से अधिक की संख्या में युवा कांग्रेस भिलाई से राजधानी की ओर रवाना होंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान ज़िला प्रभारी प्रदेश महासचिव अनिमेष सिंह दुर्ग लोकसभा समन्वयक प्रदेश महासचिव ज़ुल्फ़िकार सिदक़्क़ी प्रदेश सचिव मनीष तिवारी सीखा रॉय सिंह ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विभोर दुरग़कर इमाम ख़ान विधानसभा अध्यक्ष वैशाली नगर पलाश लिमेश भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान ज़िला महासचिव कुणाल पठनायक अमन रेखी सतनाम सिंग खिलेश्वर नंदकिशोर सोनकर राजकबीर साशिकांत साव अमरेश गिरी दीपक साहू अमन सोनी सोहेल एहमद नेतु साहू मोनू दोषंज लक्षित चंद्राकर कुणाल ग़ज़बिए उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *