छत्तीसगढ़दुर्गभिलाईराजनीति
Trending

विजय का तिलक लगाने तैयार विजय, मिली बड़ी लीड

भिलाई। छत्तीसगढ़ की हॉट सीट दुर्ग लोकसभा से पिछले चुनाव की तरह 3 लाख से अधिक मतों से जीतने वाले विजय बघेल इस बार भी विजय विजय तिलक लगाने को तैयार हैं। ग्यारह राउंड तक मतों की गिनती अभी पूरी हुई है जिसमें भाजपा के विजय बघेल को 5 लाख 96 हजार 149 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस से राजेंद्र साहू को 3 लाख 7 हजार 157 मत ही मिले हैं। दुर्ग की सभी 9 विधानसभा में कांग्रेस के राजेंद्र साहू हर राउंड में बड़े अंतर से पिछड़ते जा रहे हैं। विजय बघेल कांग्रेसी राजेंद्र से अब लगभग 3 लाख मतों से आगे हो गए हैं।

दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, वैशाली नगर, भिलाई, नवागढ़, साजा, अहिवारा, बेमेतरा विधानसभा से विजय बघेल को लगातार हर राउंड में बढ़त मिल रही है। वैशाली नगर विधानसभा से पहले राउंड में विजय बघेल को 5901 तो राजेंद्र साहू को 2212, दूसरे राउंड में विजय बघेल को 6232 तो राजेंद्र को 1563, तीसरे राउंड में विजय बघेल को 5572 तो राजेंद्र को 2561, चौथे राउंड में विजय 7185, राजेंद्र 2493, पांचवें राउंड में विजय बघेल को 6405 तो राजेंद्र साहू को 3218, छठवें राउंड में विजय 8102, राजेंद्र 2685, सातवें राउंड में विजय बघेल को 7999 तो राजेंद्र को 2408, आठवें राउंड में विजय 4805 तो राजेंद्र 4350, नौवें राउंड में विजय बघेल को 6296 तो राजेंद्र को 2693, दसवें राउंड में विजय 7150 तो राजेंद्र को 1637, ग्यारहवें राउंड में विजय बघेल को 7575 तो राजेंद्र को 2363 मत मिले हैं। ग्यारहवें राउंड तक विजय बघेल को 5 लाख 96 हजार 149 तो राजेंद्र साहू को 3 लाख 7 हजार 157 मत ही मिले हैं। ग्यारहवें राउंड तक विजय बघेल 2 लाख 88 हजार से अधिक मतों से बढ़त से आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button