Home / भिलाई / कुम्हारी केडिया डिस्टलरी कंपनी की बस खाई में गिरी, 11 लोगो की मौत

कुम्हारी केडिया डिस्टलरी कंपनी की बस खाई में गिरी, 11 लोगो की मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कुम्हारी केडिया डिस्टलरी कंपनी से कर्मचारियों को लेकर लौट रही बस 50 फीट गहरी खाई में गिरने से दो महिला, बस चालक सहित 15 लोगों की मौत की जानकारी दी जा रही है जबकि प्रशासन द्वारा 11 लोगों की मौत की बात बता रहा है जानकारी के अनुसार मौत की संख्या बढ़ सकती है बस में 40 से अधिक लोग सवार थे जो काम खत्म करके कंपनी के बस से घर लौट रहे थे घटना करीब रात्रि के 8:00 बजे की बताई जाती है एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।

क्रेन की हेल्प से बस को निकालने का प्रयास जारी है सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला, अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए घायलों को रायपुर एम्स के साथ-साथ आसपास के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने भी ने इस घटना पर दुख जाताया है। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने दुख जताया है

कुम्हारी, छावनी,भिलाई नगर भिलाई भट्टी व भिलाई 3 और का पुलिस बल अधिकरियों के साथ पहुँच गया घायलों का सिविल हॉस्पिटल कुम्हारी, एम्स और आसपास का अस्पतालों में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *