Home / राजनीति / दुर्ग शहर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन:  तीसरी बार मोदी सरकार बनाने घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता

दुर्ग शहर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उदघाटन:  तीसरी बार मोदी सरकार बनाने घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्त्ता

दुर्ग। गुरमीत सिंह मेहरा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग शहर विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उदघाटन पद्मनाभपुर पटेल काम्प्लेक्स में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में 6 लाख से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिए। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता और जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इस बार 400 पार के लक्ष्य को लेकर कार्य करते हुए भाजपा के कार्यकर्त्ता घर घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं और लाभार्थी की जानकारी देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी चंदू लाल साहू ने कहा की 2014 के पूर्व कांग्रेस सरकार ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सफलता के नित आयाम स्थापित कर रहे है। सांसद विजय बघेल ने कहा की महतारी वंदन योजना हो या किसानों को 3100 सौ रूपये प्रति क्विंटल, बीजेपी नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। पार्टी के कार्यकर्त्ता चेहरा नहीं फूल छाप को ध्येय में रखते हुए कार्य करते है। मोदी सरकार गांव, गरीब, युवा सभी को साथ लेकर विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही लोकसभा की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया।

Gurmeet Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *