Home / छत्तीसगढ़ / कॉमेडी से एंटरटेन करेगी खाटी मितान कृष्णा अनुज, दो जून को सिनेमाघरों में हो रही रिलीज

कॉमेडी से एंटरटेन करेगी खाटी मितान कृष्णा अनुज, दो जून को सिनेमाघरों में हो रही रिलीज

कॉमेडी से एंटरटेन करेगी खाटी मितान कृष्णा अनुज, दो जून को सिनेमाघरों में हो रही रिलीज

“खाटी मितान कृष्णा अनुज” आ रही धमाका मचाने

 

रायपुर। दिलेश साहू और काजल सोनबेर अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म खाटी मितान कृष्णा अनुज 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्में अनिरुद्ध ताम्रकार और दिया वर्मा भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे राइटर और डायरेक्टर अनुपम भार्गव ने बताया, इस बार हमने अपने दर्शकों के लिए दो दोस्तों की ऐसी कहानी लाई है जो कॉमेडी से भरपूर है। दोनों अपनी जिंदगी में एक लक्ष्य को लेकर चलते हैं लेकिन कोई दिशा नहीं मिलती। हंसी-मजाक के बीच हादसा हो जाता है जिसमें दोस्ती की असली परीक्षा होती है। दोनों मिलकर कुछ बड़ा करने में कामयाब भी हो जाते हैं। प्रोड्यूसर विवेक कंदेले ने बताया यह हमारे प्रोडक्शन हाउस के बैनर “श्री कंदेले फिल्म” की पहली मूवी है। हमने इसमे भरपूर कॉमेडी के बीच दोस्ती का महत्त्व बताया है। फिल्म न सिर्फ एंटरटेन करेगी बल्कि एक अच्छा संदेश भी देगी।

 

ये आएंगे नजर

 

दिलेश और काजल के अलावा फिल्म में अनिरूद्ध ताम्रकार, दीया वर्मा, अमित गोस्वामी, अमन चंद्राकर, अनुपम भार्गव शर्मा सिंह बघेल के रोल में नजर आएंगे। संगीत और बीजीएम मनोहर यादव का है। आवाज दी है मोनिका वर्मा और तुषांत कुमार ने। एडिटिंग और डीआई गौरांग त्रिवेदी, वीएफएक्स प्रवीर दास। वितरक तरुण सोनी हैं। कैमरा राज ठाकुर।

 

क्या कहते हैं कलाकार

दिलेश ने कहा, फिल्म की शूटिंग में हमने बहुत एंजॉय किया। ऐसा लगा ही नहीं कि किसी शूट पर हैं। काजल ने बताया, शूटिंग टाइम में डायरेक्टर ने न सिर्फ मॉरल बढ़ाया बल्कि अभिनय की कई बारीकियां भी सिखाई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *