Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। गुरमीत सिंह मेहरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 23 जनवरी को उनकी 127वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है।

श्री साय ने कहा है कि नेताजी ने भारत की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा‘‘ जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया।

उन्हें आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अतुल्य योगदान के लिए नेताजी सदैव याद किए जाएंगे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *