Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अचानकमार टाइगर रिजर्व संघर्ष समिति ने की सौजन्य मुलाकात : खुमरी और महुआ फूल की माला पहनाकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अचानकमार टाइगर रिजर्व संघर्ष समिति ने की सौजन्य मुलाकात : खुमरी और महुआ फूल की माला पहनाकर किया स्वागत

रायपुर। गुरमीत सिंह मेहरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में अचानकमार टाइगर रिजर्व संघर्ष समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और महुआ फूल की माला पहनाकर स्वागत किया।

मुलाकात करने वालों में लोचन यादव फरसाबहार, मधुलता पैकरा (जशपुर), बेनीपुर गरियाबंद, कौशल्या चौहान बलौदाबाजार, राजेंद्र नेताम मोहला-मानपुर, अमरीका सिंह मनेन्द्रगढ़, तुलसी नेताम कोण्डागांव, सीमांचल मुंगेली अन्य लोग शामिल थे।

मुख्यमंत्री से रामनामी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह (पहुना) में जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले से आए रामनामी समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नये वर्ष में आयोजित होने वाले समाज के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने न्यौता दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न पंथो के साधु-संत भी शामिल हुए थे। इनमें रामनामी समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *