Home / नई दिल्ली / 4 नवंबर को दुर्ग में होगा नरेंद्र मोदी का मेगा शो : जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हो रही व्यापक तैयारियां

4 नवंबर को दुर्ग में होगा नरेंद्र मोदी का मेगा शो : जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हो रही व्यापक तैयारियां

दुर्ग। रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारी की बैठक ली। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि आगामी 4 नवंबर को स्टेडियम में नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा होगी।

 

शाम को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्टेडियम में बनाए जा रहे सभा पंडाल बनाने वाली टीम को सावधानी से शीघ्रतापूर्वक समयसीमा में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *