छत्तीसगढ़

कोरबा के जंगल में बेबी एलीफेंट की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

घटना स्थल के समीप मादा हाथी ने डाला डेरा

कोरबा। जिले के जंगल में एक बेबी एलीफेंट की जन्म के दौरान मौत हो गई है, जैसे ही सुबह इसकी खबर वन विभाग के अधिकारियों को मिली वन विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि जन्म के दौरान एक बेबी एलीफेंट की मौत हुई है।

बताया जाता है कि जिस स्थान पर बेबी एलीफेंट की मौत हुई है उसी से लगभग 500 मीटर दूर उसकी मां मादा हाथी डेरा डाली हुई है जिसकी वजह से वन विभाग को वैधानिक कार्रवाई करने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है जिसमें से एक मादा हाथी ने शुक्रवार की सुबह एक बेबी एलीफेंट को जन्म दिया।

पर जन्म के दौरान ही बेबी एलीफेंट की मौत हो गई  मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब ग्रामीण दिशा मैदान के लिए गए तब उन्होंने देखा कि बेबी एलीफेंट मृत पड़ा हुआ है और बेबी एलीफेंट की मां मादा हाथी जोर-जोर से जंगल में चिंघाड़ रही है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन मंडल अधिकारी अरविंद पी, एसडीओ आशीष खेलवार कुदमुरा वन परीक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

लेकिन वन विभाग की टीम मैदानी कार्यवाही करने में परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि जिस स्थान पर बेबी एलीफेंट का शव पड़ा हुआ है, उसी से लगभग 500 मीटर पर मादा हाथी डेरा डाली हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button