Home / भिलाई / नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पदभार ग्रहण किया

दुर्ग। जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस) ने गुरूवार दोपहर कलेक्टोरेट दुर्ग में पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी अभिजीत सिंह इससे पूर्व नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिंह छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण की प्रारंभिक औपचारिकता के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया और अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रभारी कलेक्टर अरविन्द एक्का ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *