Home / भिलाई / अस्पताल में महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला

अस्पताल में महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला

दुर्ग। दुर्ग स्थित आरोग्यं सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुरुष कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में अपनी महिला सहकर्मी के सिर पर हीटर रॉड से कई बार वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला स्टाफ का उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी महिला सहकर्मी पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

अस्पताल प्रबंधन पर लगे लीपापोती के आरोप
बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन ने इस गंभीर मामले को दबाने और लीपापोती करने की कोशिश की। हालांकि, देरी से ही सही, पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
इस घटना ने अस्पताल में कर्मचारियों की सुरक्षा और प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *