Home / भिलाई / कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

दुर्ग: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत दुर्ग जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचई अधिकारियों के साथ ग्राम अंजोरा, चंदखुरी और निकुम समूह नल जल योजनाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने जल शुद्धि संयंत्र के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

अंजोरा समूह नल जल योजना के निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया, जबकि चंदखुरी और निकुम योजनाओं पर असंतोष जताते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। धीमी गति से कार्य करने पर ठेकेदार को पेनाल्टी राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बारिश से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्य पालन अभियंता पीएचई उत्कर्ष पाण्डेय और विभाग के एसडीओ एवं उपयंत्री मौजूद थे। कलेक्टर के निर्देशों से निर्माण कार्यों में तेजी आने और निर्धारित समय पर पूर्ण होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *