छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई
Trending

मजबूत लोकतंत्र के लिए विधायक गजेन्द्र यादव ने परिवार सहित किया मतदान

दुर्ग। आज नगरीय निकाय चुनाव में स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए विधायक गजेन्द्र यादव पत्नि रेणुका यादव और बेटे प्रखर यादव संग मतदान किये। सुबह 9 बजे बोरसीभाठा स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और कतार में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किये। इस दौरान मतदान केंद्र के आस पास सभी नागरिकों से दुर्ग निगम क्षेत्र में मजबूत लोकतंत्र और विकसित शहर के लिए मतदान कर अपनी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने अपील किये।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की इस बार दुर्ग निगम में भाजपा सरकार बनाने जनता में उत्साह है। सभी पार्षद प्रत्याशी और महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार की जीत सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी नीतियां और सुशासन लोगों के हृदय में बस चुका है। जनता का यह अभूतपूर्व समर्थन दर्शाता है कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है।
मतदान करने के पश्चात विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बूथ में पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिये और कार्यकर्त्ताओ का हौसला बढ़ाया। नागरिकों से देश के विकास के लिए आपका एक वोट मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है, इसलिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
फर्स्ट टाइम वोटर बने प्रखर –
शहर विधायक गजेन्द्र यादव के बेटे प्रखर यादव ने भी आज मतदान किया। वे फर्स्ट टाइम वोटर रहे। पहली बार मतदान करने को उत्साहित प्रखर मतदान केंद्र पहुँचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किये। मतदान के बाद ऊँगली पर स्याही का निशान दिखाकर सभी युवाओ को चुनाव में मतदान कर अपनी नैतिक भूमिका निभाने संदेश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button