Home / राजनीति / भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दाखिल किया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ दाखिल किया नामांकन

दुर्ग। भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने विधायक गजेन्द्र यादव के साथ कलेक्टोरेट जाकर नामांकन दाखिल कर दिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिये मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है। दुर्ग निगम के लिए महापौर एवं पार्षदो को 28 जनवरी तक किया जाना है और 11 फरवरी को मतदान किया जाना है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग नगर निगम महापौर चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अलका बाघमार जी के साथ नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। पूर्ण विश्वास है कि वे प्रचंड बहुमत से विजयी होकर दुर्ग नगर निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
महापौर प्रत्याशी श्रीमति अलका बाघमार ने कहा की नामांकन फॉर्म लेकर पहला सेट जमा किया। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। अब दुर्ग के शहर सरकार में भी भाजपा का परचम लहराएगा। मोदी जी गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में भाजपा सरकार ने मात्र एक साल में ही आधे से ज्यादा चुनावी वादे को पूरा किये है। चुनाव को लेकर कार्यकर्त्ताओ में पूरा उत्साह है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी दुर्ग की जनता ऐतिहासिक जीत दिलाने तत्पर है।
अलका बाघमार इसके पूर्व निगम में पार्षद रह चुकी है निगम के काम काज का अनुभव है, उन्होंने निगम में अपील समिति की जिम्मेदारी भी संभाली है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका पद तथा महिला मोर्चा पद का निर्वहन भी किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *