Home / भिलाई / अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने हेतु बस का इंतजार करते एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: 41 किलो 850 ग्राम गांजा जप्त

अवैध रूप से गांजा की बिक्री करने हेतु बस का इंतजार करते एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: 41 किलो 850 ग्राम गांजा जप्त

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा दुर्ग जिले में नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति नेहरू नगर चौक में मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु बस का इंतजार कर रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिया के आधार पर नेहरू नगर चौक पहुंचकर रेड कार्यवाही कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पुछताछ करने पर अपना नाम राजपाल महतो निवासी गोपालगंज बिहार का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से बैग में रखे 41 किलो 850 ग्राम गांजा कीमती 8,37,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 07.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिह, प्रधान आरक्षक प्रकाशचन्द्र तिवारी, उपेन्द्र सिंह आरक्षक विशाल सिंह, विवेक सिंह, अजीत सिंह, कपिल चौधरी, जुनैद सिद्धीकी का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक:- 409/2024, धारा:- 20(ख) एनडीपीएस एक्ट

जप्ती:- 41 किलो 850 ग्राम कीमती 8,37,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:- राजपाल महतो पिता स्व. सुरेश महतो उम्र 24 साल निवासी ग्राम चत्तुरबघहा पोस्ट बाबू बिशुनपुर थाना यादोपुर जिला गोपालगंज बिहार

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *