Home / भिलाई / चाकूबाजी एवं हिंसात्मक घटनाओं की रोकथाम हेतु रामगोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक…

चाकूबाजी एवं हिंसात्मक घटनाओं की रोकथाम हेतु रामगोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक…

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा आज रात्रि पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, एसीसीयू की टीमों की बैठक लेकर चाकूबाजी एवं हिंसात्मक घटनाओं की रोकथाम किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये । वरि. पुलिस अधीक्षक व्दारा सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करने, धारदार हथियार लेकर घूमने वालों, संदिग्धों पर निगाह रखकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसी प्रकार पूर्व में चाकूबाजी की घटना में लिप्त पाये गये बदमाशों पर भी निगाह रखने हेतु एवं इस संबंध में अपने-अपने सूचना तंत्र को मजबूत किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा दुकानदारों से अपील की गयी कि किसी भी नाबालिग को किसी भी प्रकार के चाकू या धारदार औजार बेचने के पूर्व उसके उद्देश्य के संबंध में पूर्ण रूप से तस्दीक एवं विश्वास होने पर ही सामग्री का विक्रय करें ।

बैठक में श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, श्री अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, आशीष बंछोर, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, एसीसीयू से निरीक्षक संतोष मिश्रा, श्रीमती मोनिका पाण्डेय, निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष शाखा, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, निरीक्षक उमेन्द्र टण्डन, थाना प्रभारी खुर्सीपार के अतिरिक्त एसीसीयू के बीट प्रभारी उपस्थित थे ।

Gurmeet Singh Mehra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *